चम्पावत, अप्रैल 20 -- टनकपुर। नगर के वार्ड पांच में पर्यावरण संरक्षण समिति ने पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी आयोजित कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। पर्यावरण ‌संरक्षण समिति अध्यक्ष दीपा ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। गोष्ठी में स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, पॉलीथिन उन्मूलन, वृक्षारोपण, ईको ब्रिक्स के संबंध में जानकारी दी। कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए अभिशाप बन चुका है। जिसके उन्मूलन के लिए इसे ईको ब्रिक्स में तब्दील किया जा सकता है। गोष्ठी को सभासद वर्षा शर्मा, पीएलवी अमित कुमार ने संबोधित किया। यहां सविता देवी, सुनीता सक्सेना, आशा देवी, गौरव कुमार, जयंत प्रजापति, योगेश भार्गव, शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...