आरा, दिसम्बर 17 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर समाजशास्त्र विभाग में पर्यावरण जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम किया गया। विभागाध्यक्ष एवं समाज विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. अवध बिहारी सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम चलाया गया। प्रो. सिंह ने कहा कि हमें स्वयं से समाज की ओर पर्यावरण जागरूकता की जरूरत है । मानवीय गतिविधियों के कारण पर्यावरण के नाजुकता प्रभावित हुआ है । हमें अपने समाज के साथ- साथ अपने दैनिक जीवन मे भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए। पीजी. सेमेस्टर वन सत्र 2025- 27 के छात्र- छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया। शिक्षक मनीष कुमार , डॉ. रीना कुमारी, डॉ. रवि शंकर सिंह ने भी हिस्सा लिया। छात्र एवं छात्राओं में हरिओम कुमार, ज्योति कुमारी , राजीव रंजन कुमार, गुंजा कुमारी, रवि रंजन ...