अररिया, फरवरी 8 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। पंडित रामदेनी तिवारी 'द्विजदेनी' क्लब के तत्वावधान में हरियाली मिशन के तहत वनस्पति शास्त्री डॉ.जगदीश चंद्र बसु की स्मृति दिवस पर पौधारोपण एवं पौधा वितरण किया गया। इस अभियान के अंतर्गत स्थानीय हरिपुर डाक पंचायत भवन परिसर में पर्यावरण प्रहरी विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के द्वारा पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए, पौधा लगाएं-जीवन बचाएँ, वृक्षो रक्षति रक्षित:आदि नारे लगाये गए। तदुपरांत पर्यावरण गोष्ठी में श्री तिवारी ने बतलाया कि पेड़ हमें ईंधन, उपस्कर के लिए लकड़ी और शीतल छाया ही नहीं अपितु प्राणवायु (ऑक्सीजन) भी देते रहते हैं। पेड़-पौधे मनुष्यों के बग़ैर जी सकते हैं मगर हम इनके बगैर कुछ ही समय तक धरती पर जी सकतें हैं। अतएव इनका निरंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.