बलरामपुर, जुलाई 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास अवध प्रांत के तत्वाधान में न्यास की स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को कार्यशाला का आयोजन डायट सभागार में किया गया। यह आयोजन बलरामपुर फर्स्ट एवं अभ्युदय योजना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। कार्यशाला का विषय पर्यावरण संरक्षण में जनमानस की भूमिका रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एमएलके पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रो जनार्दन प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। सबको मिलजुल कर इस जिम्मेदारी को निभाना चाहिए। उन्होंने यह आह्वान किया कि हम सभी को प्लास्टिक का उपयोग को बहिष्कार करना चाहिए। इसके स्थान पर पर्यावरण के अनुकूल चीजों को प्रयोग में लाना चाहिए। उन्होंने न्यास के कार्यों के विषय में भी विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.