धनबाद, सितम्बर 8 -- झरिया। वन महोत्सव एवं पर्यावरण माह-2025 के अंतर्गत राष्ट्र स्तर पर निर्धारित सभी गतिविधियों का उत्कृष्ट आयोजन करने के लिए मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा का चयन प्रांतीय पुरस्कार हेतु किया गया है। उक्त जानकारी रविवार को प्रांतीय संयोजिका (पर्यावरण एवं स्वच्छता संरक्षण) रंजिता केडिया ने दी। चयन पर प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाडिया एंव प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेश केजरीवाल ने झरिया शाखा को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। मंच अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि इस उपलब्धि में पदाधिकारियों और सदस्यों की प्रतिबद्धता के साथ-साथ बालिका विद्या मंदिर एवं यशोमती श्री विद्या निकेतन, झरिया का भी सराहनीय योगदान रहा। पर्यावरण माह के दौरान झरिया शाखा वृक्षारोपण अभियान और पौधा वितरण (संयोजक - हितेन शर्मा), बदलता पर्यावरण -चुनौतियाँ और समाधान विषय पर निबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.