बक्सर, फरवरी 3 -- बक्सर। नगर के अहिरौली गांव निवासी तथा पर्यावरण कार्यकर्ता विकाश कुमार चौबे को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रशंसा पत्र भेजा गया है। विकास पर्यावरण के क्षेत्र, खासकर गंगा स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण जागरूकता तथा वृक्षारोपण कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर समाजसेवा में जुटे रहते हैं। उनके प्रयासों का उद्देश्य न केवल प्रकृति को सुरक्षित रखना है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण भी सुनिश्चित करना है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में विकास चौबे के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य राष्ट्र निर्माण और सतत विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं तथा समाज के युवाओं को प्रेरणा प्रदान करते हैं। जिलेवासियों ने राष्ट्रपति द्वारा भेजे गए प्रशंसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.