जौनपुर, जून 18 -- जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जेसीआई जौनपुर चेतना की ओर से नगर में स्लो साइकिल रेस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों और युवाओं ने पूरे उत्साह व उमंग के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या और विशिष्ट अतिथि डॉ. तूलिका मौर्य ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। दोनों अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति चेतना जगाने के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जेसीआई चेतना की अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर मीरा अग्रहरि, मधु गुप्ता, सोनी जायसवाल, प्रियंका सिंह, व ताइक्वांडो प्रशिक्षक अमन उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.