विकासनगर, मार्च 22 -- श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता देहरादून में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और यूथ रेड क्रॉस इकाई ने विश्व जल दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में एनएसएस और आईआरसी के स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. आशुतोषशरण ने किया। उन्होंने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए जल की महत्ता को समझाया और अपने आसपास स्वच्छ वातावरण को बनाए रखने की सलाह दी। रेड क्रॉस इकाई प्रभारी डॉ. यशवीर सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण के तरीकों से अवगत कराते हुए बताया कि किस तरह से हम ग्लेशियर को बचाने में अपनी भागीदारी निभा सकते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना की सदस्य डॉ. सुदीप्ता कंडारी ने हाल ही में उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने का संदर्भ देते हुए बताया कि कैसे ग्लेशियर के पिघलने से जलवायु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.