सिमडेगा, मई 30 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने गुरुवारको समाहरणालय परिसर में जनता दरबार लगाकर दुर दराज से पहुंचे ग्रामीणों की समस्या सुनी। मौके पर पेयजल, खतियान दिलाने, खनन पट्टों आदि की शिकायत लेकर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। जनता दरबार में पहुंची एक महिला ने बताया कि उनके गांव में वर्षों से पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। जिससे ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस डीसी ने कार्यपालक अभियंता को गांव में जल्द एक चापाकल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। वहीं कई ग्रामीणों ने खनन पट्टे के कारण हो रहे पर्यावरणीय नुकसान व विस्थापन की समस्या को सामने रखते हुए खनन पट्टा रद्द करने की मांग की। वहीं एक व्यक्ति ने भूमि खतियान से जुड़ी परेशानियों को भी साझा किया। मौके पर डीसी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.