गोरखपुर, फरवरी 16 -- गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के ऑडिटोरियम में मंगलवार को विकास के समानांतर आसन्न पर्यावरणीय चुनौतियों पर विशिष्ट संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ मिलकर किया जा रहा है। मंगलवार को सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में रैमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित और भारत के जलपुरुष के रूप में प्रसिद्ध डॉ. राजेंद्र सिंह शामिल होंगे। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने बताया कि विकास के साथ पर्यावरणीय चुनौतियां : साझा प्रयास से सतत विकास विषयक संगोष्ठी में उद्घाटन सत्र के बाद विषय केंद्रित दो विशेष पैनल सत्र आयोजित किए जाएंगे। एक पैनल सत्र बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट और दूसरा सर्कुलर इकोनामी व सतत...