नैनीताल, जनवरी 8 -- नैनीताल। इकोलॉजी एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 83 वर्षीय पर्यावरणविद् प्रोफेसर माधव गाडगिल का पुणे में निधन हो गया। उनके निधन पर कुमाऊं विवि शिक्षक संघ (कूटा) ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया। उनके निधन पर प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नीलू, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. शिवांगी, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. रितेश साह, एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, डॉ. जीसी जोशी, ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे आदि ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...