उत्तरकाशी, दिसम्बर 8 -- आपदा प्रभावित धराली गांव के ग्रामीणों ने भैरो घाटी में रक्षासूत्र बांधने वाले पर्यावरणविदों का विरोध शुरू कर दिया है। सोमवार को उपला टकनौर और धराली गांव के ग्रामीणों ने पर्यावरणविदों का पुतला दहन कर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगर इसके बावजूद भी शासन-प्रशासन की ओर विकास को रोकने वाले इन लोगों को नहीं रोका जाता है। तो भविष्य में ग्रामीणों को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया। आपदा प्रभावित धराली के ग्रामीणों कहना है कि आपदा के कारण पहले ही उनका विकास रूका हुआ है। वहीं अब सड़क चौड़ीकरण का उनकी ओर से किए गए विरोध के कारण उनके भविष्य को अधर में लटकाया जा रहा है। कहा कि पर्यावरणविदों की ओर से आंकड़े...