पटना, फरवरी 6 -- बिहार में पर्यावरण, जैव विविधता और अनुसंधान के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राज्य में कृषि जैव प्रौद्योगिकी की शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस प्रयास शुरू कर दिया गया है। राज्य में उच्च शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए भागलपुर के सबौर में कृषि जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के लिए आधारभूत संरचना का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। भवन निर्माण विभाग की ओर से इस परियोजना के तहत परिसर में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवन (जी 3) सहित विभिन्न आवासीय भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिससे इन विषयों को लेकर अध्ययन- अध्यापन करने वालों को शैक्षणिक, प्रशासनिक, छात्रावास एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि के अनुसार, कृषि जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, सबौर के निर्माण ...