गुड़गांव, फरवरी 11 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। पर्याप्त पानी नहीं मिलने की वजह से सेक्टर-37डी स्थित रामप्रस्था सिटी के करीब दो हजार परिवार परेशान हैं। आरोप है कि उनकी सोसाइटी में आबादी तो बढ़ गई है, लेकिन पानी की सप्लाई को बढ़वाने में बिल्डर विफल रहा है। बुधवार को इस सिलसिले में जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को शिकायत भेजी गई। शिकायत में आरोप लगाया कि जीएमडीए की तरफ से सप्लाई किए जा रहे पानी की एवज में 324 रुपये प्रतिमाह का बिल आता है। इसके अलावा 500 से 700 रुपये प्रति माह का बिल टैंकर से सप्लाई पानी का भी आता है। आरोप है कि उनकी सोसाइटी में जानबूझकर पानी की सप्लाई की दिक्कत को बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि टैंकर से सप्लाई हो रहे पानी में टीडीएस की मात्रा अधिक है। ऐसे में यह पानी सेहत के लिए हानिकारक है। आरोप है कि बिल्डर ने स...