जहानाबाद, जनवरी 31 -- डीएम ने पर्यवेक्षण गृह एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का किया औचक निरीक्षण जिला बाल संरक्षण इकाई परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का नियमित और सही ढंग से संचालन सुनिश्चित करने दिया निर्देश जहानाबाद , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम अनिल कुमार सिन्हा ने शनिवार को पर्यवेक्षण गृह एवं 'नन्हें कदम' विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गृह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षण गृह के सुचारू संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई को परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का नियमित और सही ढंग से संचालन सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया। आवासित बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथ...