रुद्रपुर, सितम्बर 5 -- किच्छा, संवाददाता। कांग्रेस संगठन की ओर से आए पर्यवेक्षक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बंद कमरे में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नाम पर रायशुमारी की। शुक्रवार शाम एआईसीसी से आए पर्यवेक्षक, हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री राव दान सिंह, लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक संजीव आर्या और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राजेन्द्र सिंह बिष्ट नई मंडी समिति के गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां पर्यवेक्षक राव दान सिंह ने लगभग 400 कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर रायशुमारी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन सृजन अभियान चलाया है, जिसके अंतर्गत कार्यकर्ताओं से राय लेकर जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भाजपा सरकार की गलत नीतियों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.