नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में नव वर्ष के जश्न का दौर शुरू गया है। पर्यटन स्थल भी पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार हैं। चिड़ियाघर से लेकर स्मारकों तक पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने विशेष तैयारियां की हैं। पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए उन्हें पहले से ऑनलाइन टिकट खरीदकर आने के लिए कहा गया है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस से भी सहयोग मांगा है। एएसआई के मुताबिक, सबसे ज्यादा लोग कुतुब मीनार को देखने पहुंचते हैं। इसके परिसर की क्षमता एक समय में 10 से 12 हजार लोगों की है। एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राज कुमार पटेल ने बताया कि लाल किले और हुमायूं के मकबरा में भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.