महोबा, फरवरी 20 -- कुलपहाड़, संवाददाता। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय नगाराडांग के छात्रों ने निपुण भारत मिशन के तहत शैक्षिक भ्रमण में पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराने के साथ रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल का भ्रमण कराया गया। छात्रों के द्वारा पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। सीओ ने छात्रों को पुलिस के कार्यो के बारे में जानकारी दी गई। नगाराडांग के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों का शैक्षिक टूर कुलपहाड़ पहुंचा। जहां राम रतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल पहुंचकर विज्ञान प्रयोगशाला में आधुनिक सुविधाओं से परिचित कराया गया। कंप्यूटर कक्ष, केमिस्ट्री लैब, म्यूजिक कक्ष, खेल मैदान छात्रों ने देखा। विद्यालय के डायरेक्टर राकेश अग्रवाल, एआरपी छत्रपाल यादव, एआरपी भूपेंद्र कुमार सैनी, पूर्व एबीआरसी रमेश यादव आदि शामिल रहे। इसके बाद छात्र तहसी...