लोहरदगा, मार्च 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। समाहरणालय सभाकक्ष, लोहरदगा में सोमवार को उपायुक्त डा वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन संवर्द्धन समिति की बैठक में आयोजित हुई। इसमें गत बैठक में दिये गये अनुपालन की समीक्षा की गई। उनके अनुपालन का निर्देश दिया गया। जिले के अधिसूचित पर्यटन स्थलों में सिक्योरिटी गार्ड और सफाई कर्मी की नियुक्ति करने के लिए सभी प्रखण्ड विकास अधिकारियों को पुनः स्मार दिये जाने का निर्देश जिला खेल अधिकारी को दिया गया। पर्यटन स्थलों में साइनेज लगाये जाने का कार्य जल्द पूर्ण करने, प्रस्तावित पर्यटन केंद्रों की सूची राज्य सरकार को भेजे जाने का निर्देश दिया गया। वीर बुधू भगत शहादत स्थल के पास शहीद रूनिया और झुनिया के शहादत स्थल को अधिसूचित किये जाने के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को पुनः भेजे जाने का निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.