गढ़वा, जनवरी 1 -- मझिआंव। नए साल के अवसर पर मझिआंव और बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नए साल का स्वागत उत्साह और जश्न के माहौल में किया गया। लोगों ने पिकनिक मना स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लिया। मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के चर्चित वीरबंधा डैम क्षेत्र में भीड़ देखी गई। जहां पहाड़ी की तराइयों में पिकनिक मनाते हुए मनोरम दृश्य का भी अवलोकन किया। वहीं बूढ़ी खांड़ हनुमान मंदिर के समीप भी लोगों के द्वारा पिकनिक मनाया गया। मझिआंव कोयल नदी के झरिवां के समीप, देव स्थल शंखवा बाबा के अलावा बरडीहा थानांतर्गत बरछाबांध डैम, सुखनदी सहित अन्य पहाड़ों की तराइयों, जलाशयों के समीप पिकनिक मनाया। युवकों की टोली ने डीजे के धुन पर डांस कर 2025 की विदाई और नये साल का स्वागत किया। वहीं सुबह कोयल नदी में स्नान कर लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर नये वर्ष में...