हरदोई, जनवरी 16 -- हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर चल रहे पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को कार्य में शिथिलता न बरतने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों पर जो भी पर्यटन संबंधी सौंदर्यीकरण कार्य होने हैं, उनमें तत्काल प्रभाव से गति लाएं। समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराएं। चतुर्भुज भगवान मंदिर, बाबा देव स्थान और मां कसूमरा देवी मंदिर (बावन) आदि में चल रहे अवस्थापना सुविधाओं के विकास कार्यों की प्रगति जांची गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पर्यटन कार्यों का उद्देश्य न केवल स्थलों का सौंदर्यीकरण है बल्कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.