देहरादून, फरवरी 2 -- Udaan Scheme: केंद्रीय बजट 2026 में क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना 'उड़ान' के विस्तार को लेकर की गई घोषणाएं उत्तराखंड के पर्यटन और आर्थिक परिदृश्य को नई उड़ान देने वाली साबित हो सकती हैं। सीमांत और दुर्गम पहाड़ी इलाकों को हवाई नक्शे पर मजबूती से जोड़ने के इस फैसले से न केवल पर्यटन, रोजगार और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी, जिससे उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्य में हवाई संपर्क एक गेम चेंजर के रूप में उभरने की उम्मीद है।चीन सीमा पर हवाई पट्टियों का कायाकल्प वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने छोटे शहरों और दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों को हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए एक नए वित्तीय सहायता तंत्र को मंजूरी दी है। उड़ान योजना के विस्तार से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ (नैनी सैनी), गौचर और चि...