नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पर्यटन क्षेत्र से देश को नए मुकाम पर पहुंचाने का खाका तैयार हो गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में घोषणा करते हुए बताया कि देश के 20 पर्यटन केंद्रों पर 10 हजार गाइडों को कुशलपरक बनाया जाएगा। 15 पुरातत्व स्थलों को सांस्कृतिक गंतव्य के रूप में विकसित किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण, टीसीएस कटौती, विरासत, बौद्ध सर्किट और मेडिकल टूरिज्म हब से जुड़ी कई योजनाओं का ऐलान किया। इनका मकसद देश में पर्यटन अनुभव,ढांचे और रोजगार के अवसर पैदा करना है। उन्होंने घोषणा करते हुए बताया पर्यटन क्षेत्र को नया रूप देने के लिए नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (एनसीएचएमटी) को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटेलिटी के रूप में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.