देहरादून, अप्रैल 19 -- मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू होते ही कई क्षेत्रों में पानी की समस्या गहराने लगी है। शहर के जाफर हाल, विक्ट्री हाउस के साथ ही अन्य क्षेत्रों में लोगों को पानी का गंभीर संकट पैदा हो गया है। स्थानीय निवासी प्रशांत छावड़ा राकेश पवार ने बताया कि तीन दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है लेकिन जल संस्थान समाधान के लिए कोई काम नहीं कर रहा है। एक समय पानी आ रहा है उसमें भी प्रेशर नहीं है। उन्होंने जल संस्थान से मांग की है कि उक्त क्षेत्र में पानी की सप्लाई शीघ्र सुचारू करें अन्यथा क्षेत्र वासियों को विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस बारे में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि शहर में 13 एमएलडी पानी की खपत है और जल संस्थान के पास 7 एमएलडी पानी रिजर्व है। बाकी यमुना मसूरी पेयजल योजना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.