वाराणसी, फरवरी 24 -- सारनाथ। केंद्रीय पर्यटन सचिव श्रीवत्स कृष्णा ने सोमवार को तथागत की उपदेश स्थली सारनाथ के पुरावशेषों को देखा। पुरातात्विक सग्रहालय में उन्होंने राष्ट्रीय चिन्ह चार सिंह शीर्ष और उत्खनित स्थल में धमेख स्तूप के अवलोकन किया एवं रखरखाव पर चर्चा की। पर्यटन सचिव पुरातात्विक संग्रहालय शाम 4.12 बजे पहुंचे। उपअधीक्षण पुरातत्वविद अनिल सिंह और जे राजू ने उनका स्वागत किया। उन्होंने धमेख स्तूप का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान जर्मनी के पर्यटक माइकल के साथ बातचीत की। माइकल ने बताया कि काशी और सारनाथ दोनों स्थल काफी सुंदर तथा साफ सुधरे हैं। कहा यहां आकर काफी अच्छा लगा। इस दौरान पर्यटन महानिदेशिक वेदपति मिश्रा, नितिन द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके पूर्व पर्यटन सचिव ने आयुक्त सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक में प्रस्ताव...