नोएडा, सितम्बर 30 -- ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित हुए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग को उल्लेखनीय योगदान और प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया। इसमें प्रदेश सरकार की बिज़नेस-फ्रेंडली नीतियों, उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2022 और विकसित यूपी 2047 की स्पष्ट झलक देखने को मिली। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ट्रेड शो में हॉल नंबर-07 में स्थित स्टॉल नंबर-12 दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। स्टॉल के जरिए न केवल उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को बढ़ावा दिया गया, बल्कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। आगंतुकों को काशी, अयोध्या और बुद्ध सर्किट की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.