मधुबनी, फरवरी 21 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। ऐतिहासिक एवं पौराणिक मंदिरों के साथ ही अन्य विभिन्न सार्वजनिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग पर्यटन विभाग को झंझारपुर सांसद रामप्रीत मंडल ने पत्र भेजा है। सांसद ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया है। अपने पत्र में विकास भी, विरासत भी की संकल्प का उल्लेख करते हुए सांसद ने जिले के अंधराठाढ़ी, बाबूबरही, मधेपुर, राजनगर और लखनौर प्रखंड क्षेत्र स्थित शिव मंदिर एवं ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर शामिल करने की बात कही है। इन स्थानों में मुक्तेश्वर नाथ, चंदेश्वर नाथ, मुन्नी नाथ, पारसमणि नाथ, एकादश रुद्र, नीलमणि महादेव मंदिर सहित राजा बली गढ़ और पिपराघाट त्रिवेणी संगम शामिल हैं। इन स्थलों के विकास से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही रोजगार सृजन तथा...