पटना, जनवरी 20 -- बिहार संग्रहालय में मैक्सिकन कलाकार ईवा मल्होत्रा की प्रदर्शनी देखने मंगलवार को राज्य कला संस्कृति सह पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, कला एवं संस्कृति विभाग सचिव प्राणव कुमार आए। संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार ने संग्रहालय में लगी मल्होत्रा की सभी प्रदर्शनी के बारे में बताया। मौके पर अंतरज्योति नेत्रहीन कन्या विद्यालय की दृष्टिबाधित बच्चियों को भी आमंत्रित किया गया। ईवा मल्होत्रा के निर्देशन में बच्चियों ने कल्पनाओं के आधार पर चांद-तारे, पेड़-पहाड़, जानवर जैसी कई अन्य कलाकृतियां बनाईं। दृष्टिबाधित बच्चियों के चयन पर ईवा मल्होत्रा ने बताया कि वे चाहतीं हैं कि लोग कलाकृतियों को देखने से ज्यादा स्पर्श अनुभूति करें। कहा कि दृष्टिबाधित लोग मन की आंखों से देखते हैं। मंत्री समेत सभी पदाधिकारियों ने बच्चियों की प्रतिभा की सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.