मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- साहेबगंज। पर्यटन मंत्री सह स्थानीय विधायक राजू कुमार सिंह ने सोमवार को साहेबगंज बाजार के नवानगर निजामत निवासी यूट्यूबर मो. सैफुल अंसारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्हों पीड़ित को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने फायरिंग की घटना की जानकारी ली और वरीय पुलिस अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने और कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने को कहा। वहीं, थानाध्यक्ष को सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की पहचान करने एवं तकनीकी आधार पर बदमाशों की गिरफ्तारी करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.