महाराजगंज, मई 10 -- महराजगंज, हिटी। पर्यटन नीति 2025 के संदर्भ में कलक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने ऑनलाइन संबोधित किया। इस दौरान पर्यटन क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की रणनीति बनाई गई। कार्यशाला में पर्यटन नीति 2025 के विभिन्न प्रावधानों, उद्यमियों के लिए सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं, नियमों व दिशा निर्देशों आदि के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रमुख सचिव पर्यटन ने कहा कि 2027 तक उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने में पर्यटन क्षेत्र का अहम योगदान होगा। पर्यटन क्षेत्र से न सिर्फ पर्यटन स्थलों का विकास होता है, बल्कि रोजगार के साथ-साथ देश के विदेशी मुद्रा भंडार में भी वृद्धि होती है। पर्यटन क्षेत्र स्वरोजगार को भी प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.