सोनभद्र, दिसम्बर 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद कल्याण कोष से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान जनपद में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की तरफ से किये जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गयी। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सोनभद्र के पर्यटन स्थलों पर प्रचार-प्रसार के लिए कार्ययोजना बनायी जाये, जिससे कि जनपद में आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो सके। जनपद में अधिक संख्या में पर्यटक आएं और उन्हें बेहतर सुविधा भी उपलब्ध हो। जनपद में पर्यटक स्थलों के प्रचार-प्रसार के लिए जिले के लोगों को टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण दिलाए जाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए। जनपद के पर्यटन स्थलों के संबंध में अन्य ...