कोडरमा, दिसम्बर 6 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। कोडरमा डीसी ऋतुराज शनिवार को उरवां झील रेस्टोरेंट के बगल स्थित एडवेंचर पार्क में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्था व विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य व निदेशकों के साथ एक बैठक की। बैठक में टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोगों के बीच प्रचार-प्रसार समेत अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की। साथ हीं इसे कैसे ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा मिले, इस पर लोगों की राय भी ली गई। डीसी ने उरवां स्थित एडवेंचर पार्क में हो रहे विकास के बारे में लोगों को जानकारी दी। साथ हीं पर्यटकों को आकर्षित करने को लेकर फ्लोटिंग वोटिंग आदि की भी जानकारी दी। मौके विभिन्न सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्था, निजी स्कूल के निदेशक, प्राचार्य आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...