नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए करीब 68 देशों ने भारतीयों के लिए वीजा नियम आसान किए हैं और एक दर्जन से अधिक देशों ने वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा दी है। लेकिन नौकरी के उद्देश्य से इनका दुरुपयोग होने के कारण अब इन सुविधाओं के खत्म होने के आसार बन गए हैं। सूत्रों के अनुसार, ऐसे कई देश विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं और वे भारतीयों के लिए वीजा मुक्त प्रवेश को बंद करना चाहते हैं। हालांकि, वीजा नियम तय करना संबंधित देश का आंतरिक मामला होता है, लेकिन जिस प्रकार की गड़बड़ियां सामने आई हैं, उनके मद्देनजर भारत सरकार भी चाहती है कि संबंधित देश प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाएं। सूत्रों के अनुसार, कई देशों के सामने ऐसे मामले आए हैं, जब पर्यटन वीजा का इस्तेमाल रोजगार के उद्देश्य से किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.