लखीसराय, सितम्बर 29 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर शनिवार को डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिकनेक्ट लखीसराय कार्यक्रम का चौथा संस्करण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लखीसराय की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन स्थलों और स्थानीय कला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में पिछले एक वर्ष के दौरान पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए किए गए कार्यों की जानकारी रवि राज पटेल द्वारा प्रस्तुत की गई। इसमें लखीसराय में बाल फिल्म महोत्सव, राज्य स्तरीय युवा उत्सव और विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों को पर्यटन से जोड़ने जैसे प्रयासों को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर लखीसराय के प्रवासियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनेक सुझाव दिए। शांतिनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.