बस्ती, फरवरी 12 -- बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार का बजट नगरीय विकास के साथ ग्रामीण क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विकास पर आधारित दिखा। गांव में बहुउद्देशीय हाल बनाने की बात बजट में कई है तो गांव-गांव डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना करने के लिए बजट दिया गया है। बस्ती में पहले चरण में 252 गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित होने जा रही है तो ग्रामीण क्षेत्र में नए स्टेडियम का भी प्राविधान किया गया है। यदि जगह मिली तो आधा दर्जन ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण हो जाएगा। यही कारण है कि बजट को लेकर सत्ता पत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए विकास वाला बताया तो विपक्षी ने चुनावी स्टंट करार दिया और कहा कि यह आम जनता, युवा, बेरोजगार के साथ धोखा है। यूपी बजट में ग्रामीण स्वच्छता पर जोर दिया गया है, इसका सीधा असर गांवों में स्थापित आरआरसी सेंटरों के विकास के तौर पर...