अल्मोड़ा, दिसम्बर 5 -- डीएम अंशुल सिंह ने जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक ली। पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने, पर्यटन स्थलों के विकास के साथ विभाग की वार्षिक जिला योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। मल्ला महल को पर्यटक स्थल के रूप में बनाकर उसके संचालन, लाइट एंड शो और पर्यटक शुल्क पर मंथन हुआ। इसके अलावा कोसी बैराज में पर्यटन गतिविधियों का विकास, अर्तोला पार्किंग, चितई पार्किंग आदि पर भी चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...