रिषिकेष, फरवरी 3 -- गढ़वाल टैक्सी यूनियन ऋषिकेश की नवगठित कार्यकारिणी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। पूर्व मंत्री ने टैक्सी चालकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मंगलवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में गढ़वाल टैक्सी यूनियन ऋषिकेश के नवनिर्वाचित पदाधिकारी पहुंचे। पदाधिकारियों ने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान टैक्सी यूनियन से जुड़ी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने भविष्य में आपसी समन्वय बनाकर क्षेत्रहित के साथ टैक्सी चालकों के हित में कार्य करने की बात कही। प्रेमचंद अग्रवाल ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टैक्सी चालक पर्यटन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। यूनियन की हर संभव मदद की जाएगी। इस दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.