बागेश्वर, मार्च 20 -- बागेश्वर, संवाददाता। जिले में नई शराब की दुकानें अधिकतर कपकोट विधानसभा में खोली जानी हैं, जिसका खुलने से पहले कांग्रेस और अन्य संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है, इन दुकानों को खोलने के पक्ष में क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया भी नहीं हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि उनकी विधानसभा में एक भी नई शराब की दुकान नहीं खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन, स्वरोजगार, कीवी व दूध-दही के उत्पादन से जिले का राजस्व बढ़ाएंगे। उन्होंने आबकारी अधिकारी को दस्तावेजों के साथ अपने कार्यालय में तलब किया है। जिले में नई शराब की दुकानें खोलने का प्रस्ताव पास हुआ है। इसमें सौंग में विदेशी, कर्मी विनायक विदेशी, रावतसेरा में देसी व विदेशी, भराड़ी टैक्सी स्टेंड बागेश्वर में विदेशी, गागरीगोल में विदेशी, सौंग मुनार में देसी, दुग-नाकुरी में देसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.