देवघर, फरवरी 25 -- देवघर,प्रतिनिधि झारखंड विधानसभा के तारांकित प्रश्नकाल में देवघर विधायक सुरेश पासवान द्वारा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री से प्रश्न किया गया कि क्या देवघर जिला अंतर्गत प्रखंड देवघर का पुनासी जलासय एवं दिगरिया पहाड़, मोहनपुर प्रखंड का तपोवन एवं त्रिकुट पहाड़ महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है। सभी पर्यटक स्थलों का सौंदर्यीकरण कर विकसित करने से अधिक संख्या में सैलानियों का आने से हजारों की संख्या में बेरोजगार युवकों को रोजगार मिल सकेगा। उत्तर में कहा गया कि देवघर जिला अंतर्गत प्रखंड देवघर के पुनासी जलासय एवं दिगरिया पहाड़ को विभागीय अधिसूचना द्वारा श्रेणी सी एवं मोहनपुर प्रखंड के तपोवन को विभागीय अधिसूचना द्वारा श्रेणी डी तथा त्रिकुट पहाड़ को विभागीय अधिसूचना द्वारा श्रेणी ए के रुप में पर्यटक स्थल अधिस...