नैनीताल, जनवरी 3 -- नैनीताल। नैनीताल घूमने आए दिल्ली निवासी पर्यटकों की तीन वर्षीय बच्ची शनिवार को अचानक लापता हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की। एसओ मनोज नयाल ने बताया कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची त्रिशा को माल रोड किनारे से सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...