नैनीताल, जनवरी 5 -- नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में सोमवार को पर्यटकों को घुमा रहे टैक्सी चालक और पर्यटकों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार हरियाणा से आए कुछ पर्यटकों ने तल्लीताल से घूमने के लिए टैक्सी बुक की थी। भ्रमण के दौरान टैक्सी चालक हरीश सिंह रावत और पर्यटकों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया। हालांकि, रेवाड़ी (हरियाणा) निवासी मोनू सिंह का पुलिस एक्ट के तहत चालान कर उसे छोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...