बगहा, जनवरी 1 -- लौरिया, एक संवाददाता। नववर्ष के दिन धूप खिलते ही पर्यटकों का चेहरा खिलखिला उठा। सुबह से ही पर्यटकों की अनगिनत भीड़ विश्वप्रसिद्ध बौद्ध स्तूप नंदनगढ़ पर नयावर्ष के प्रथम दिन पहुंचने लगे। सुबह से शाम तक हजारों पर्यटकों का आना जाना लगा रहा। पूरा परिसर पर्यटकों से गुलज़ार रहा। सुबह में ठंड के बावजूद पर्यटकों का जोश ठंड पर भारी पड़ा था , उसके बाद धूप खिलते ही सैलानियों के भीड़ का कारवां बढ़ता गया। करीब 50 हजार से भी अधिक पर्यटक नंदनगढ़ पहुंचकर मौज मस्ती के साथ पिकनिक मनाए।सैकड़ों पर्यटक घर से गैस चूल्हा और खाना का सामान लेकर पहुंचे थे और मटन, चिकेन आदि बनाकर उसका सेवन किया तो कई रेडीमेड मांसाहारी भोजन खरीदकर खाने का लुफ्त उठाए। सबसे अधिक मस्ती युवक और युवतियों ने किया और उनमें सेल्फी लेने की होड़ लगी थी। इस बार बौद्ध स्तूप पर पुलिस की...