रांची, जनवरी 30 -- खूंटी, संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के क्रम में विधायक रामसूर्या मुंडा ने शुक्रवार को तिलमा पंचायत स्थित प्रसिद्ध रीमिक्स जलप्रपात का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम सभा, पंचायत प्रतिनिधियों एवं पर्यटन मित्रों के साथ बैठक कर पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा एवं मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि झारखंड सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटकों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार का लक्ष्य झारखंड को एक प्रमुख पर्यटन हब के रूप में विकसित करना है। खूंटी जिला प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन संभावनाओं से भरपूर है, ऐसे में यहां आने वाले पर्यटकों के लिए सुरक्षित वातावरण और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.