गिरडीह, दिसम्बर 27 -- गावां, प्रतिनिधि। दिसंबर माह विशेष कर हिन्दी के पुस महिने में पिकनीक स्थल पर्यटकों से गुलजार हो रहा है। लोग मित्रों व परिवार के लोगों के साथ पिकनिक स्थल पर पहुंचकर आनंद ले रहे हैं। वन क्षेत्र के मनोरम वादियों व प्राकृतिक जलप्रपात के पास प्रतिदिन लोग पिकनिक मनाने पहुंचे रहे हैं व आनंद उठा रहे हैं। गावां प्रखंड मुख्यालय से लगभग सात किमी की दूरी पर भंडेश्वर पहाड़ के पास इस समय काफी संख्या में लोग पिकनिक के लिए पहुंच रहे हैं।वहां तक जाने के लिए कच्ची रास्ता है जहां दो पहिया वाहन से पहुंचा जा सकता है। वहां हरला गांव से बरमसिया पथ के रास्ते पहुंचा जा सकता है वहीं प्रखंड कार्यालय के सामने से जानेवाली पथ के द्वारा भी लोग जाते हैं।हालांकि वाहनों को स्थल से तीन किमी पहले ही रखना पड़ता है। उक्त स्थल का धार्मिक दृष्टी से भी महत्...