हल्द्वानी, दिसम्बर 27 -- भीमताल। थर्टी फर्स्ट और नए साल के स्वागत के लिए भीमताल को सजा दिया गया है। नगरपालिका और कुमाऊं पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने भीमताल झील के पास और नौकुचियाताल में लाइटें लगाईं। पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए झील के आसपास बिजली की लाइटें लगाई गईं हैं। पर्यटकों के लिए दो दिवसीय संगीत नाइट का भी आयोजन किया जा रहा है। नगरपालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने कहा कि भीमताल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। डाट स्थित मंदिर से लेकर तिकोनिया चौराहे और पंत पार्क तक बिजली की मालाएं लगाईं गईं हैं। वहीं शनिवार को पर्यटकों के आमद बढ़ने से भीमताल के आडू मैदान में बनी पार्किंग फुल रही। पर्यटकों के वाहन पार्किंग में खड़ा कर शटल सेवा से पर्यटकों को कैंची धाम भेजा गया। वहीं डाट सड़क में भी रुक-रुक कर जाम लगता रहा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.