फरीदाबाद, फरवरी 9 -- फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले के फूड कोर्ट में इस बार महाराष्ट्र के पारंपरिक स्ट्रीट फूड ने पर्यटकों के स्वाद को खासा लुभाया है। मिसल पाव, वड़ा पाव, पाव भाजी और कांदा पोहा जैसे प्रसिद्ध व्यंजन मेले में आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। इन व्यंजनों के स्वाद की प्रामाणिकता बनाए रखने के लिए महाराष्ट्र से ही अनुभवी रसोइयों और स्ट्रीट फूड बनाने वालों को बुलाया गया है, जिससे लोगों को असली महाराष्ट्रियन स्वाद का अनुभव मिल सके। पर्यटकों को इन व्यंजनों का स्वाद चखने से 150 से 250 रुपये तक खर्च करने होंगे। फूड कोर्ट में महाराष्ट्र स्ट्रीट फूड के स्टॉल पर दिनभर भीड़ लगी रहती है। सुबह के समय कांदा पोहा और शाम होते-होते वड़ा पाव व मिसल पाव की मांग सबसे अधिक देखी जा रही है। मसालेदार मिसल पाव अपने तीखे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.