लखनऊ, जनवरी 21 -- लखनऊ। आईआरसीटीसी इस बार पर्यटकों के लिए उदयपुर-जैसलमेर का पैकेज टूर ला रहा है। यह 20 फरवरी से शुरू होगा। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा के मुताबिक टूर के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। उदयपुर, माउंट आबू, जोधपुर एवं जैसलमेर (कैंप अनुभव सहित) का भ्रमण करेंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से या वेबसाइट पर जानकारी ली जा सकती है। लखनऊ से हवाई यात्रा एवं वापसी, तीन सितारा श्रेणी के होटलों में ठहरने की व्यवस्था रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...