भागलपुर, फरवरी 18 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। राज्य में पर्यटकों की सुविधाओं के लिए कई सर्किट बने फिर भी पर्यटकों की संख्या में उम्मीद के अनुरूप बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है। बिहार में वर्ष 2023 के मुकाबले वर्ष 2025 में दो करोड़ टूरिस्ट कम आए। पर्यटन विभाग से जारी वर्ष 2025 की सालाना रिपोर्ट में टूरिस्ट की संख्या में गिरावट का खुलासा होते ही सरकार चिंतित हो गई है। महकमा इसके अध्ययन में जुटा है कि पर्यटकों को लुभाने में कहां और किस स्तर पर कोताही हो रही है। पर्यटकों की संख्या में कमी का असर अंग क्षेत्र में अधिक पड़ा है। अंग क्षेत्र के तीन जिले भागलपुर, बांका और मुंगेर में पर्यटकों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2021 एवं 2022 में कोराना के चलते भी पर्यटकों की संख्या घटी थी। वर्ष 2023 में रिकवरी मोड में रहा लेकिन वर्ष 2024 में बेहिसाब...