कोडरमा, दिसम्बर 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला पर्यटन सर्वधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने आगामी क्रिसमस एवं नववर्ष के अवसर पर जिले में पर्यटकों की संभावित बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे जिले के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर नियमित गश्ती सुनिश्चित करें तथा पर्यटकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। साथ ही पर्यटन स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अस्थायी शौचालय की समुचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में कोडरमा जिले में स्थित पर्यटन स्थलों के समग्र विकास हेतु प्रस्तावित योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.