नोएडा, दिसम्बर 1 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। पर्थला सिग्नेचर ब्रिज के नीचे अंडरपास बनाया जाएगा। इसके लिए पिछले सप्ताह प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे। प्राधिकरण ने अब सीईओ के समक्ष अंडरपास का प्रस्तुतिकरण देने की तैयारी शुरू कर दी है। पर्थला गोलचक्कर पर सिग्नेचर ब्रिज बना हुआ है। यह ब्रिज सेक्टर-71 से किसान चौक की तरफ आने-जाने के लिए है। वर्तमान समय में सिग्नेचर ब्रिज के नीचे सुबह-शाम जाम लगने लगा है। यहां एक-एक तरफ के वाहनों को रोककर निकाला जाता है। सेक्टर-71 से सोरखा की ओर जाने के लिए कट भी बंद हो रखा है। एफएनजी पर छिजारसी की ओर जाकर यू-टर्न लेकर आना होता है। इससे वाहन चालकों को अधिक दिक्कत होती है। इसको देखते हुए पिछले सप्ताह हुई बैठक में सीईओ ने यहां पर अंडरपास बनाने के निर्देश दिए थे। यह अंडरपास एफएनजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.